छात्राओं ने नृत्य और भजनों के माध्यम से की मातृशक्ति की आराधना
छात्राओं ने नृत्य और भजनों के माध्यम से की मातृशक्ति की आराधना
मेरठ । रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में ‘नवदुर्गा–शक्ति वंदना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक्टिविटी क्लब, संगीत विभाग तथा भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आता है। उन्नत भारत अभियान एवं एक्टिविटी क्लब की प्रभारी प्रो. मंजुलता ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व पर मातृशक्ति की आराधना की जाती है।
नृत्य और भजनों से सजी प्रस्तुतियां
संगीत विभाग की प्रभारी डॉ. किरन शर्मा ने कहा कि नवरात्रि का उत्सव पूरे भारत में दिव्य नारी शक्ति और रचनात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि यह पर्व नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक शांति का संदेश देता है। संगीत विभाग के तबला वादक हेमन्त शुक्ला ने नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत और शक्ति का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नेहा, सांची और आरती ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, प्रिया, वर्षा, नैना और वंशिका सहित छात्राओं ने भजनों के माध्यम से मातृशक्ति की वंदना की।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. उपासना सिंह उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में एक्टिविटी क्लब और भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की सदस्याओं का सहयोग रहा। संगीत विभाग की ओर से डॉ. सुमन सिंह, रुकैय्या, श्रीमती कविता, सिम्मी सैनी, तनुषी और विजय ने विशेष सहयोग किया।