भराला के देव धनखड़ ने अंडर 12 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
मेरठ। साधुपुर, नोएडा में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित अंडर-12 मिनी सब-जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भराला स्थित केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश उत्तर बॉक्सिंग संघ की ओर से किया गया था।
अकादमी के बॉक्सर देव धनखड़ ने 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अर्णव विहान ने 37 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करते हुए रजत पदक हासिल किया।
अकादमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत
प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद देव धनखड़ और अर्णव विहान के अकादमी पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कोच अरुण कुमार और अकादमी के सदस्यों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, अनुज सोम, कुलदीप सिवाच, डॉ. संदीप मलिक, विकास शर्मा, सेंसर दौराला, पंकज चौधरी, सोनू मलिक, प्रमोद मलिक, धर्मेंद्र धनकड़, धर्मपाल, अंकित बाबरा, आशीष चौहान, मनीष कुमार, परमेंद्र धनकड़, तरुण धनकड़, सभासद देवेंद्र चौधरी, विवेक विहान, अंकित विहान, विकास कुमार, सतीश विहान, संजय कुमार, भूषण चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह और रविंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अकादमी के खिलाड़ियों ने भी दोनों पदक विजेताओं का उत्साह बढ़ाया।
अकादमी के बॉक्सिंग कोच अरुण कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन से अकादमी को गौरव मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।