शिव विवाह की प्रस्तुति से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह, खेल और कपल डांस ने बांधा समां; मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मेरठ #ANN पंजाबी समाज मेरठ रजिस्टर्ड की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को दिल्ली-65 बाईपास, एनएच-58 स्थित मेरठ में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के संस्थापक विपिन सोढ़ी और अध्यक्ष नीरज नारंग ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और सम्मान कार्यक्रम के जरिए दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
शिव विवाह की प्रस्तुति से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
महोत्सव का शुभारंभ शिव विवाह की आकर्षक प्रस्तुति से किया गया। दिव्या-वशिष्ठ सोढ़ी और नीलू-मनोज सपरा सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि रंगारंग प्रस्तुतियों की तैयारी पंजाबी समाज के सदस्यों और उनके बच्चों ने सामूहिक रूप से की थी।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
समाज के संरक्षक सीएल रामदास एडवोकेट की स्मृति में इस वर्ष भी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। दसवीं, बारहवीं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निर्मल रामदास ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में राहिनी वाधवा, मेहराब सिंह नैय्यर, राजवंश मोखा और नव्या मेहता शामिल रहे। आयोजकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

नृत्य और मनोरंजक खेलों ने बढ़ाई रौनक
समाज की महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें सविता, गुड़िया, शिवानी, डिम्पी, ऋतु, कंचन, शगुन, रिचा और मयूरी ने भाग लिया। नीरजा नारंग और नीलू सपरा ने आकर्षक खेल खिलाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। शालिनी सोढ़ी और वंदना तनेजा ने बंपर तंबोला और अन्य खेलों का संचालन किया, जिसमें सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
समाज के पुरुष सदस्यों ने भी नृत्य प्रस्तुति से समारोह में रंग जमाया। विपिन सोढ़ी, सुनील अरोड़ा, प्रिंस नैय्यर, सुधीर भल्ला, मनीष चटवाल, पंकज वाधवा और लव खुराना की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। रंगारंग कार्यक्रम का समापन शम्मी कपूर के लोकप्रिय गीतों पर हुए कपल डांस से हुआ। इसमें सविता-विपिन सोढ़ी, मोनिका-सुनील अरोड़ा, डिम्पी-प्रिंस नैय्यर, शकुन-पंकज वाधवा, गिन्नी-मनीष चटवाल और देविका-करण नंदा ने प्रस्तुति दी।
पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन सुधीर भल्ला और श्रेष्ठा कुकरेजा ने किया। आयोजन की सफलता में संस्थापक विपिन सोढ़ी एडवोकेट, सविता सोढ़ी, सुषमा, दुर्गेश गुलाटी, अध्यक्ष नीरज नारंग, पूर्व अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सरीन, महासचिव अमोल गंभीर, सहसचिव मुकेश तनेजा, कोषाध्यक्ष मनोज सपरा और मीडिया प्रभारी सुनील अरोड़ा सहित समाज के अनेक सदस्यों का योगदान रहा।
समारोह में सुरिंदर ढिंगरा, सुनील पाली, डॉ. संजय गांधी, डॉ. अनिल तनेजा, डॉ. महीप सलूजा, सपन सोढ़ी, लव खुराना, संदीप मोखा, राजीव वाधवा, संजय लूथरा, नवल अरोड़ा, पंकज वाधवा, सनी कुकरेजा और देवेंद्र सेठी भी उपस्थित रहे। समाज के संरक्षक डॉ. एसके सूरी, एमएम रामदास, सोमनाथ घई, बीके त्रिखा, पूरन चौधरी, डॉ. विनीत नंदा और सतीश साहनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
पंजाबी भवन निर्माण का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक विपिन सोढ़ी एडवोकेट और अध्यक्ष नीरज नारंग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज आगे भी अपने कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और लगन से आयोजित करता रहेगा तथा संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने पंजाबी भवन के निर्माण की दिशा में भी काम करने की बात कही।