मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर मंत्री की पत्रकार वार्ता स्थगित
मेरठ। ANN उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन की सूचना के चलते मेरठ सर्किट हाउस में आयोजित होने वाली प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर की पूर्व निर्धारित पत्रकार वार्ता को निरस्त कर दिया गया। पत्रकार वार्ता के स्थान पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर की पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों एवं संबंधित लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलने पर पत्रकार वार्ता को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

पत्रकार वार्ता के लिए निर्धारित स्थल पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।
इस प्रकार मेरठ सर्किट हाउस में प्रस्तावित पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम शोक सभा में परिवर्तित हो गया और दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।