जयंत चौधरी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल )
केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अरुण चौधरी, अमन पाण्डेय और जाहिद अंसारी को सौंपी जिम्मेदारी, पार्टी पदाधिकारियों में हर्ष
मेरठ। ANN
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा, छात्र एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति आदेश के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजस्थान निवासी अरुण चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं, छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लखनऊ निवासी अमन पाण्डेय को सौंपी गई है। अमन पाण्डेय इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल छात्र प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी पूर्व विधायक जाहिद अंसारी को बनाया गया है। जाहिद अंसारी वर्ष 2007 में भी राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।
तीनों प्रकोष्ठों में राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति को पार्टी की संगठनात्मक मजबूती तथा युवाओं, छात्रों और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षों को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन सिंह चौहान, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, दिलप्रीत कोहली, ऋचा सिंह, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, मेहरपाल सिंह काकरान, नईम सागर, गौरव जिटोली, रणबीर दहिया एवं डॉ. इकबाल मलिक सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।