किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह
नूरपुर में होगा भव्य जयंती समारोह, केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
नई दिल्ली। ANN
किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर नूरपुर (हापुड़) में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं की समिति गठित की गई है।
समिति में संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के चेयरमैन केसी त्यागी, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा तथा पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को शामिल किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने समिति के सभी नामित सदस्यों को नूरपुर में आयोजित होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों में तेजी लाने, कार्यक्रम के सफल संचालन तथा आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
समिति के गठन पर जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, रणवीर दहिया, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, दिलप्रीत कोहली, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, मेहरपाल सिंह काकरान, नईम सागर, गौरव जिटोली और डॉ. इकबाल मलिक सहित पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी।