अधिवक्ता सुहैल राणा
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कलवा ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत बनाने और किसानों को जोड़ने का किया आह्वान
मेरठ। ANN
भारतीय किसान यूनियन (महेंद्र सिंह टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कलवा ने मेरठ जनपद के मवाना निवासी अधिवक्ता सुहैल राणा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके कार्यों और मेहनत को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कलवा द्वारा जारी 25 जून 2026 के मनोनयन पत्र में सुहैल राणा से संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि अधिवक्ता सुहैल राणा अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए किसान संगठन को मजबूत बनाने और किसानों को संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।