मन की बात कार्यक्रम के उपरांत बूथों को मजबूत करने की वार्ता करते भाजपा नेता उत्कर्ष पुंडीर
भराला में बूथ संख्या 311 पर हुआ कार्यक्रम
दौराला। दौराला मंडल के गांव भराला में बूथ संख्या 311 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। यह आयोजन दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के आवास पर हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
बूथ मजबूत करने पर दिया जोर
कार्यक्रम के बाद मनिंदर विहान ने युवाओं से भाजपा को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़ने और बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने “जुड़ेगा युवा, तभी आगे बढ़ेगा भारत” का संदेश देते हुए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्कर्ष रविंद्र पुंडीर, डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, धर्मेंद्र अहलावत, अनिल चौहान, डॉ. सतबीर पाल, सुंदरलाल वर्मा, अमित गुप्ता, डॉ. ईश्वर पाल, सचिन उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, प्रताप चौधरी, अहमद अली, नरेंद्र पाल सिंह, जयपाल सिंह, रामवीर सिंह, विक्रांत अहलावत, मुदित शर्मा, विपिन चौधरी, राहुल प्रधान धन्जू, नवनीत खरे, सोनू प्रजापत, सोनू वेदवान, वेदप्रीय शर्मा, सचिन बाराच, हरिओम विहान, अश्वनी चौधरी, चेतन शर्मा, उदय प्रताप, विनीत विहान, सचिन विहान और विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।