मंडावर।थाना मंडावर पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया आरोपी और पीड़िता एक फेक्ट्री में काम करते थे। आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया थाना मंडावर पुलिस ने विवाहिता के दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी संजीव पुत्र अतर सिंह हरिद्वार में किसी एक फेक्ट्री में काम करता था। नौकरी के दौरान फेक्ट्री में काम करने वाली एक विवाहिता से दोस्ती हो गई जिसमें आरोपी भी शादी शुदा है, उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी तरह से वीडियो बना ली पीड़िता के संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता ने यह सारी बात अपने परिजनों से बताई और थाने में तहरीर दी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी जिसमे सोमवार को मुखविर की सुचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। और उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहा से उसे जेल भेज दिया गया वही मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने मामले की पुष्टि की है।
