बागपत में 3 साल की बच्ची से दुष्कर, डी.आई.जी से लगाई गुहार
बागपत। तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बच्ची के पिता ने मेरठ रेंज के डीआईजी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि मामले में अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। देखिए हमारी विशेष रिपोर्ट।
बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के चिरचिटा गांव निवासी सोनू जोगी ने मेरठ रेंज के डीआईजी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत के अनुसार, उनकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ 15 जून 2026 को कथित दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना सिंघावली अहीर में मुकदमा संख्या 204/2026 दर्ज कराया गया था।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी को बालिग होने के बावजूद नाबालिग दिखाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी बागपत को भी शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत पत्र में परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। साथ ही शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।