अभिजीत दीपके
नई दिल्ली। छत्रपति संभाजीनगर, 6 अगस्त 2026। स्वयं को “Voice of the Lazy & Unemployed” (आलसी और बेरोजगारों की आवाज़) बताने वाले राजनीतिक संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party – CJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठनात्मक ढांचे और देशव्यापी विस्तार की योजना की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा प्रथम केंद्रीय नेतृत्व का गठन करने और अगले छह महीनों में देशभर में संगठन विस्तार की रणनीति प्रस्तुत की गई।
राष्ट्रीय नेतृत्व की घोषणा
पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है—
- संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक: अभिजीत दिपके (30 वर्ष)
- राष्ट्रीय सह-संयोजक: आशुतोष रांका (30 वर्ष) एवं सौरव दास (27 वर्ष)
- राष्ट्रीय संगठन प्रभारी: अजिंक्य शिंदे (35 वर्ष)
- सह संगठन प्रभारी: दीपक बालियान (26 वर्ष)
- राष्ट्रीय सचिव: आफरीन नवाज (34 वर्ष)
- मीडिया प्रमुख: विजय रेड्डी मल्लांगी (30 वर्ष)
- विधिक मामलों की प्रमुख: रत्ना सिंह (31 वर्ष)
- अनुसंधान एवं नीति प्रमुख: वैष्णवी गौर (29 वर्ष)
- प्रौद्योगिकी प्रमुख: रोहन देशपांडे (31 वर्ष)
- वित्त प्रमुख: योगेश इंगले (33 वर्ष)
चार जोन में बांटी गई जिम्मेदारी
संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने देश को चार जोन में विभाजित करते हुए क्षेत्रीय जिम्मेदारियां भी घोषित की हैं।
- उत्तर भारत (नॉर्थ ज़ोन): दीपक बालियान
- दक्षिण भारत (साउथ ज़ोन): विजय रेड्डी मल्लांगी
- पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत: अंकित भारद्वाज
- पश्चिम भारत (वेस्ट ज़ोन): योगेश इंगले
छह महीने में देशभर में विस्तार का लक्ष्य
कॉकरोच जनता पार्टी ने घोषणा की है कि अगले छह महीनों के भीतर भारत के विभिन्न राज्यों में राज्य समन्वय समितियों (State Coordination Committees) का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र और प्रमुख शहरों में भी संगठनात्मक इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
पार्टी का दावा है कि इस अभियान के माध्यम से वह देशभर में अपना संगठनात्मक नेटवर्क विकसित करेगी और स्थानीय स्तर तक अपनी पहुंच बनाएगी।
केवल घोषित पदाधिकारी ही अधिकृत
पार्टी ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में केवल वही लोग अधिकृत पदाधिकारी हैं जिनके नाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं। संगठन ने कहा कि इन नामों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी का पदाधिकारी या प्रतिनिधि नहीं माना जाए।
संगठन ने जारी की आधिकारिक जानकारी
पार्टी की ओर से जारी दस्तावेज़ में संपर्क के लिए ईमेल, वेबसाइट तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी भी साझा की गई है। संगठन ने इसे अपने राष्ट्रीय विस्तार अभियान की पहली औपचारिक घोषणा बताया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राष्ट्रीय नेतृत्व की पहली सूची जारी।
- चार जोन के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त।
- छह महीने में राज्यों, लोकसभा क्षेत्रों और शहरों तक संगठन विस्तार की योजना।
- घोषित सूची के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत पदाधिकारी नहीं माना जाएगा।