मेरठ में पांचवीं अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
60 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न वर्गों के सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित
मेरठ #ANN जिला शतरंज खेल संघ, मेरठ की ओर से अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 60 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी शतरंज प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

पुरस्कार वितरण समारोह में यूरो किड्स की प्रधानाचार्य रोशनी शर्मा, प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर अमित चाटना, मुख्य निर्णायक विवेक त्यागी और सह-निर्णायक प्रीति त्यागी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता के संचालन और निर्णय प्रक्रिया में मुख्य निर्णायक विवेक त्यागी तथा सह-निर्णायक प्रीति त्यागी, उमेश झिलमिलया और शोभित जैन की भूमिका रही। निर्णायक मंडल में शिखा गर्ग, एकलव्य गोयल, रजनीश मिश्रा और कपिल भी शामिल रहे।