चक्रवर्ती तूफान अर्नब का असर थमा
लखनऊ। #ANN चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के अवशेष कमजोर होकर निष्प्रभावी होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। मौसम साफ होने से दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम संबंधी प्रेस नोट के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने के आसार
आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा जल्दी छंटने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है; इसके बाद के दिनों के लिए विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है।
‘मुरासु’ का यूपी में प्रभाव नहीं
प्रेस नोट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का उत्तर प्रदेश के मौसम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन में ‘मुरासु’ को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बताया गया है। विभाग ने इसके दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान दिया है।
मौसम साफ रहने और बारिश का दौर थमने के बाद दिन में तापमान सामान्य के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि रात के तापमान में संभावित गिरावट और सुबह के कोहरे को देखते हुए लोगों को सुबह यात्रा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।