विशेष मतदाता अभियान के दौरान नए मतदाताओं ने किए फॉर्म जमा
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष मतदाता अभियान के तहत उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय, खैर नगर, अहमद रोड पर भाग संख्या 273, 274 और 275 के बूथों के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और नागरिकों को नाम जुड़वाने तथा विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
आयोजकों के अनुसार, करीब 22 युवक-युवतियों ने मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा किए। लगभग पांच मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए उनके परिजनों ने आवेदन दिया। वहीं, दो लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए फॉर्म जमा किए।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और बीएलओ रहे मौजूद
अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता एवं पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव महमूद इकबाल कस्सार, वार्ड नंबर 65 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी हाजी आरिफ अंसारी, शादाब और यूनुस असारी उपस्थित रहे। बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना और दीपक ने मतदाता सूची तथा आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कार्य किया।
यह जानकारी पूर्व पार्षद दल नेता, नगर निगम मेरठ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य अफजाल सैफी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।