राजकीय बाल ग्रह का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव
मेरठ, 23 अक्टूबर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह, बालक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालगृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, आवासीय व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा गया। सचिव ने बालगृह में निवासरत बालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की।
सचिव ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालगृह में रह रहे बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जाए और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।
उन्होंने अधिकारियों से शासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बालगृह में बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।