शतरंज प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को सम्मानित करते डॉ सतेंद्र चौहान
मेरठ। इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन मेरठ द्वारा दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 जुलाई 2026 को के.एल. कृष्णा चेस एकेडमी, डी-403, पांडव नगर, मेरठ में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रणनीतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना, बौद्धिक क्षमता का विकास करना तथा युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना था। दो दिनों तक चले मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-20 बालक वर्ग
- प्रथम – अर्थव त्यागी (दर्शन एकेडमी)
- द्वितीय – पार्थ शर्मा (एन.ए.एस. कॉलेज)
- तृतीय – जयपेश चौधरी (डीएमए)
महिला वर्ग
- प्रथम – निष्ठा त्यागी (दर्शन एकेडमी)
- द्वितीय – आत्या मिश्रा (डीएमआई)
अंडर-15 बालक वर्ग
- प्रथम – शौर्य अग्रवाल (KLI)
- द्वितीय – लवित्र भूटानी (KLI)
- तृतीय – सोहम पार्थ शर्मा (आरजीपीएस)
अंडर-15 बालिका वर्ग
- प्रथम – अरिनी देवाशीष (BEW)
- द्वितीय – अनाया गुप्ता (गर्गी)
- तृतीय – माही सोम (होलीचाइल्ड)
अंडर-13 बालक वर्ग
- प्रथम – शौर्य पटेल (दर्शन एकेडमी)
- द्वितीय – अर्थव अग्रवाल (दर्शन एकेडमी)
- तृतीय – शिवांश शर्मा (BEW)
अंडर-11 बालक वर्ग
- प्रथम – निर्भय शर्मा (BEW)
- द्वितीय – सार्थक भारद्वाज (MPS)
- तृतीय – वेदांत सम्बेना (DMA)
- चतुर्थ – विहान गुप्ता (दिवान)
अंडर-9 बालक वर्ग
- प्रथम – अग्रिम जैन (KLI)
- द्वितीय – मुकुंद अग्रवाल (BEW)
- तृतीय – इवान गुप्ता (KLI)
विशेष पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऋतुराज चौधरी, दिव्यांश तोमर, दुर्वा जैन (KLI), शिवांग टंडन, उदय गोयल, आख मोहता तथा अनय मेहरा सहित अन्य प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन मेरठ के महासचिव डॉ. विनीत त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र चौहान, मुख्य निर्णायक विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी एवं शोभित जैन द्वारा किया गया। सभी पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महासचिव डॉ. विनीत त्यागी ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि मानसिक विकास, निर्णय क्षमता और धैर्य को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन कर सकें।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे जिले में शतरंज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।