मेरठ कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं
मेरठ। मेरठ कॉलेज के ललित कला विभाग में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद ‘सृजन-2026-27’ और ‘आगाज़’ सांस्कृतिक एवं नाट्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार और परिषद एवं क्लब के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. रेखा राणा ने अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
‘दीपावली त्योहार’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा और विधि संकाय सहित शोभित पोषित विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नजीमा इरफान और आर.जी.पी.जी. कॉलेज की डॉ. हिना यादव शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में बीएससी की सुरुचि ने प्रथम, बीकॉम की मुस्कान ने द्वितीय और एमएससी की रिया यादव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, एलएलएम की सुचिता जायसवाल को प्रथम तथा बीएससी की दीपिका को द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अमृत लाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकगण, प्रतिभागियों और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।