एम एम ए की दिवाली गाला में परिजनों संग लाइव सिंगिंग का का लिया आनंद
मेरठ। मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को पल्हवपुरम स्थित मैनेजमेंट हाउस में दिवाली गाला इवनिंग 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का माहौल दिवाली की रौनक, संगीत और आपसी मेल-मिलाप से सराबोर रहा।
शाम के कार्यक्रम में लाइव सिंगिंग और बॉलीवुड संगीत ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया। सदस्यों और उनके परिजनों ने गीतों पर डांस किया और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। तंबोला और मनोरंजक खेलों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन स्थल पर लगे हस्तशिल्प स्टॉल्स पर भी उपस्थित लोगों ने रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान रात्रिभोज और आपसी बातचीत का दौर भी चला। सदस्यों ने कामकाज की व्यस्तता से अलग परिवारों के साथ समय बिताया और परिचितों से मिलकर त्योहार का आनंद लिया। एमएमए की ओर से आयोजन का उद्देश्य सदस्यों और उनके परिवारों को साथ आने, संवाद करने और दिवाली की खुशियां मिलकर मनाने का अवसर देना बताया गया।
एसोसिएशन ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सदस्यों और उनके परिवारों का आभार जताया। उपस्थित लोगों के उत्साह और सहभागिता ने दिवाली गाला इवनिंग को यादगार बना दिया।