आईएपीएसएम-यूपी-यूकेकॉन-2026 की राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले मेडिकल कॉलेज मेरठ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट्स।
मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट्स ने राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वीर चंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, उत्तराखंड में आयोजित आईएपीएसएम-यूपी-यूकेकॉन-2026 की प्रतियोगिता में विभाग के प्रतिभागियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
प्रतियोगिता में डॉ. पलक नरूला और डॉ. ईशा गांधी ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं, डॉ. शोभित जैन ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में खुशी का माहौल रहा।
विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रेजिडेंट्स की मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने भी विभाग और पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को कॉलेज के लिए गौरव का विषय बताया।