सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी का ढोल नगाड़ों से स्वागत
मेरठ। दौराला मंडल के पनवाड़ी गांव निवासी रोहित शर्मा भारतीय सेना के सिग्नल कोर में 17 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने रोहित शर्मा के सेवाकाल को देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेना में 17 वर्षों तक सेवा देना गौरव की बात है। रोहित शर्मा का अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला सहित सोनू शर्मा, अश्वनी चौधरी, गौरव सिवाच, शिवम शर्मा, प्रमोद चौहान, दिग्विजय सिंह, कुलदीप राघव, सनी राठी, मनोज अहलावत, विकास राठी और मांगे राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रोहित शर्मा को उनके गौरवशाली सेवाकाल के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान पूरे समाज का दायित्व है। रोहित शर्मा के सम्मान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम ने गांव में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान का संदेश दिया। जय हिंद, जय भारत।