आर पी पी जी कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर निवेदिता कुमारी
मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी प्रामाण पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज ने मेरठ मंडल में प्रथम स्थान तथा पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और छात्राओं में खुशी का माहौल है।
कॉलेज को यूपी प्रामाण पोर्टल पर कुल 66.88 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि कॉलेज के निरंतर प्रयास, प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थागत गुणवत्ता सुधार के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
पांच महीने तक लगातार टॉप-10 में रहा कॉलेज
कॉलेज प्रशासन के अनुसार रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज पिछले पांच महीनों से यूपी प्रामाण पोर्टल पर नियमित रूप से डेटा अपलोड कर रहा है। इस अवधि के दौरान कॉलेज लगातार प्रदेश के शीर्ष 10 संस्थानों की सूची में शामिल रहा।
अब नवीनतम रैंकिंग में कॉलेज ने मेरठ मंडल में पहला स्थान और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है।
कई महत्वपूर्ण मानकों पर मिले 100 प्रतिशत अंक
कॉलेज ने विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं संस्थागत मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से उन्नत भारत अभियान, मेंटर-मेंटी कार्यक्रम, छात्र उपस्थिति तथा गूगल क्लासरूम जैसे पैरामीटर्स में कॉलेज को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
इन उपलब्धियों को डिजिटल शिक्षा, छात्र विकास और गुणवत्ता आधारित शिक्षण प्रणाली की दिशा में कॉलेज के प्रभावी प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
प्राचार्या ने जताई खुशी
कॉलेज की प्राचार्या एवं आईक्यूएसी चेयरपर्सन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान को प्राप्त हुआ है, जिसे 69.58 अंक मिले हैं।
उन्होंने कहा कि रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
शिक्षकों और आईक्यूएसी टीम को दिया श्रेय
प्राचार्या डॉ. निवेदिता कुमारी ने इस उपलब्धि का श्रेय आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. सोनिका चौधरी, नैक समन्वयक डॉ. गीता रानी तथा आईक्यूएसी समिति के सभी सदस्यों को दिया।
उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम, समर्पण और टीमवर्क के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। शिक्षकों द्वारा छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।
प्रबंधन समिति के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण
प्राचार्या ने कहा कि यह सफलता कॉलेज के महासचिव श्री पुनीत नाथ और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के प्रेरणादायक मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन तथा सहयोग का भी परिणाम है। संस्थान को समय-समय पर मिले मार्गदर्शन ने उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर
रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ लंबे समय से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी संस्थान शिक्षा, शोध, डिजिटल नवाचार और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
कॉलेज की इस उपलब्धि को मेरठ मंडल के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।