मृतक अयान (फाइल फोटो)
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शहजाद कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में लोहे के पाइप ‘से लटका मिला।
मंगलवार सुबह मां नाश्ता कराने के लिए बेटे को उठाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर देखकर चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के मुताबिक, समर गार्डन की शहजाद कॉलोनी निवासी अयान पुत्र अकरम अपनी मां और छोटी बहन निशा के साथ रहता था। करीब सात साल पहले बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई थीं। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अयान पर आ गई थी। वह टाइल-पत्थर लगाने का काम करके मां और बहन का पालन-पोषण कर रहा था। वह घर का बड़ा बेटा था।
जानकारी के मुताबिक, समर गार्डन की शहजाद कॉलोनी निवासी अयान पुत्र अकरम अपनी मां और छोटी बहन निशा के साथ रहता था। करीब सात साल पहले बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अयान पर आ गई थी। वह टाइल-पत्थर लगाने का काम करके मां और बहन का पालन-पोषण कर रहा था। वह घर का बड़ा बेटा था।
सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
बताया गया कि सोमवार रात काम से लौटने के बाद अयान ने खाना खाया और मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया ‘तो करीब 10 बजे उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो अयान का शव लोहे के पाइप से फांसी के फंदे ‘पर लटका हुआ था। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर मोहल्ले के सैकड़ों लोग भी मौके पर जमा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी विशाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। बताया गया कि अयान की जेब से एक चाकू भी मिला है पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को ले जाते समय मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों बिलखते डुए पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ती रहीं
परिवार में पसरा मातम,हर पहलूसे जांच कर रही पुलिस
अयान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है। पिता के बाद अब घर का सहारा बने बेटे की मौत से मां
अयान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के बाद अब घर का सहारा बनेबेटे की मौत से मां और बहन बेसहारा हो गई हैं। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों में उसके किसी युवती से बातचीत और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की चर्च है, हालांकि इसकी पु्टि नहीं हुई है।
लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।