वाहनों के कटान की सूचना पर हाजी गल्ला के घर पहुंची एसपी सिटी की टीम
थाना सदर बाजार पुलिस के साथ टीम ने की जांच-पड़ताल; दोबारा वाहन काटे जाने की सूचना का सत्यापन करने पहुंची थी पुलिस
मेरठ । वाहनों के कटान की गतिविधियां दोबारा शुरू होने की सूचना मिलने पर एसपी सिटी की टीम थाना सदर बाजार पुलिस के साथ हाजी गल्ला के घर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मिली सूचना का सत्यापन किया।