उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन
मेरठ, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (यूपीबीडब्ल्यूओ), भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, ने उत्तर प्रदेश सरकार से 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संगठन के महामंत्री अनुज कुमार त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इस दिन बैंक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।
संगठन ने पत्र में कहा है कि 19 अक्टूबर, सोमवार को महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर श्रद्धालु व्रत का पारण, महाहवन और कन्या पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। संगठन के अनुसार, अवकाश नहीं होने पर बैंककर्मियों सहित सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ इन आयोजनों में शामिल होने में कठिनाई हो सकती है।
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश की मांग
महामंत्री अनुज कुमार त्यागी ने जन-आस्था और कर्मचारियों की सुविधा का हवाला देते हुए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।