भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी का स्वागत
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर किया अभिनंदन; डॉ. लिसाड़ी ने सामाजिक समरसता और विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर
मेरठ । #ANN भारतीय जनता पार्टी मेरठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, नूरनगर में उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर और शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाना लक्ष्य है। इसके लिए सभी को अपने स्तर पर योगदान देना होगा। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने कहा कि डॉ. लिसाड़ी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में उनकी नई जिम्मेदारी पर उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर के साथ अध्यापक हरेंद्र कुमार, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजू और श्रीमती दीपा गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।