60 वें स्थापना दिवस पर जुटे शिव सैनिक
मेरठ। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की मेरठ इकाई ने संगठन के 60वें स्थापना दिवस को उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर संगठन का ध्वज फहराया गया और सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शिवसेना के ध्वजारोहण कार्यक्रम से हुई। इसके बाद सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने ग्राम पेपला निवासी पूनम शर्मा को जिले का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं महानगर प्रमुख मोहित त्यागी ने बुढ़ाना गेट निवासी संदीप जैन को महानगर का पहला सदस्य बनाते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने संगठन के पिछले एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा की और जिला एवं महानगर इकाइयों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने जिला और महानगर इकाइयों को आगामी अभियान के तहत 50-50 हजार नए शिवसैनिक जोड़ने का लक्ष्य दिया। धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक शिवसैनिक को संगठन के विचारों और जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले के शीघ्र खुलासे की मांग भी उठाई। इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रार्थना की कि मामले में दोषियों का जल्द पता लगाया जाए तथा उन्हें कठोर दंड मिले।
नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की भविष्य की रणनीति, सदस्यता विस्तार अभियान और विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, मुकेश शर्मा, यासीन खान, सोनिया उत्तम, राम सिंह यादव, डॉ. विनीत जैन, पंकज गुप्ता, सहेन्द्र तोमर, सतवीर कश्यप, संदीप जैन, आर.पी. सिंह, जसवीर सिंह, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, अजय गोयल, अमित कन्नौजिया, अभिषेक प्रजापति, सुनील दत्त सैनी, अहसान कुरैशी, अफजाल, मानसी कैन, सूर्य प्रताप, साकिब, अकरम सोम, मुजाहिद, शौकत, एन.पी. गौतम, अमरनाथ, बोस सिद्धार्थ, रजनीश सेठी, योगेश कुमार, नूर मलिक, प्रदीप कुमार राजा, शाहिद, नासिर, आजम प्रधान, प्रिंस कोरी, आर्यन कोरी, खुशहाल चौधरी, अदनान, इम्तियाज, सुरेंद्र पाल, अशरफ सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।