परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसपी सिटी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) के मद्देनजर 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, उनकी चेकिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की, ताकि परीक्षा के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में सतर्कता बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।