महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा नेताओं ने घंटाघर पर किया माल्यार्पण
रामायण के संदेशों को जीवन में अपनाने और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प
मेरठ । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने घंटाघर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के संदेशों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और नफरत से दूर रहकर सौहार्दपूर्ण समाज बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के प्रति सच्ची श्रद्धा उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता का संदेश फैलाने में है।
पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पार्षद एवं बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव संगीता राहुल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद चांद, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव संजय घायल, युवा नेता मोहम्मद बिलाल कुरैशी, अर्सलान खान, रिजवान कुरैशी, एबाद खान, सोहेल सैफी और सुमित बौद्ध सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।