कांग्रेस शहर संयोजक अवनीश का जिला का छात्रों की गूंज अभियान का सिलसिला 15वें दिन भी निरंतर जारी
मेरठ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मेरठ में लगातार छात्रों और युवाओं का समर्थन मिल रहा है। अभियान के 15वें दिन शहर के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए अभियान से जुड़ने की सहमति जताई।
अभियान का नेतृत्व शहर संयोजक अवनीश काजला ने किया। उनके नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। इस दौरान अनेक छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर तथा पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान का हिस्सा बनने के लिए अपना समर्थन दर्ज कराया।
शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं को जोड़ने का प्रयास
शहर संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान केवल सदस्यता या पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को एक मंच प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं, लगातार बढ़ती फीस और छात्र हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर युवाओं की आवाज को संगठित कर लोकतांत्रिक तरीके से उठाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
मेरठ में बढ़ रहा युवाओं का जुड़ाव
अवनीश काजला ने कहा कि मेरठ के छात्र बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि युवा अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर जागरूक हैं तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर अपनी आवाज उठाना चाहते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में अभियान को और अधिक समर्थन मिलेगा और छात्र-युवा अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
छात्रों से की अभियान से जुड़ने की अपील
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ें और आगामी कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्र हितों की इस मुहिम को मजबूत बनाएं।
अभियान में ये रहे शामिल
आज के जनसंपर्क अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, अफरोज़ सैफी, रवि कुमार, जैन मोहम्मद, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा अभियान में मौजूद रहे।