उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट करते थे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5-कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में NCR और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा आगे की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित है।
वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने पर चर्चा
बैठक में NCR के यूपी क्षेत्र में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों की समीक्षा की जाएगी। बढ़ते यातायात और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों के कारण वायु गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए प्रभावी नियंत्रण उपायों पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
औद्योगिक प्रदूषण पर भी रहेगा विशेष ध्यान
NCR क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल रहेगा। औद्योगिक इकाइयों द्वारा निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन, प्रदूषण नियंत्रण उपायों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर पर औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा।
निर्माण कार्यों से बढ़ने वाले प्रदूषण पर मंथन
बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों के कारण बढ़ने वाले धूल-कण और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों पर भी विशेष चर्चा होगी। निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाए जाने वाले उपायों, धूल नियंत्रण तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन की स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
NCR की एयर क्वालिटी को लेकर होगी समीक्षा
बैठक का एक महत्वपूर्ण केंद्र NCR और आसपास के क्षेत्रों की मौजूदा एयर क्वालिटी तथा प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की स्थिति रहेगी। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों, निगरानी व्यवस्था और आवश्यक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष भी होंगे शामिल
प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित प्रस्तावित बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। ऐसे में NCR क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समन्वय तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत मंथन होने की उम्मीद है। बैठक में प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों की पहचान कर उनके नियंत्रण के लिए प्रभावी कदमों पर विचार किया जाएगा।
केंद्र और यूपी सरकार के बीच समन्वय पर जोर
NCR में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मुलाकात के दौरान प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर होने वाला विचार-विमर्श इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वाहनों, औद्योगिक इकाइयों और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ NCR की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर चर्चा होगी।