प्रशिक्षण शिविर "छात्रों की गूंज" में आवाज बुलंद करते कांग्रेसी
मेरठ। जनपद मेरठ में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अपार चैंबर में एक्शन टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में अभियान की रूपरेखा, जनसंपर्क रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान अभियान को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। टीम के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए बताया गया कि किस प्रकार अभियान को जनपद के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि मंगलवार से मेरठ के सभी स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, पुस्तकालयों, कोचिंग सेंटरों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंच बनाकर उन्हें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करने, अभियान की जानकारी देने तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण शिविर में अभियान की सफलता के लिए अनुशासित एवं समन्वित कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी किसी भी सामाजिक एवं शैक्षिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करे, ताकि कार्यक्रम अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंच सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘छात्रों की गूंज’ मेरठ के शहर संयोजक अवनीश काजला, हेमंत प्रधान, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, रीना शर्मा, दिनेश उपाध्याय, राजेंद्र जाटव, तेजपाल डबका, अल्तमस त्यागी, शहरयाब मुखिया, सुमित विकल, अजय चौधरी, राहत चौहान, अशोक आर्य, शिवकुमार शर्मा, किरण बाला, फैज़ महमूद, अज़ीम प्रधान, मुस्ताजब चौधरी, शहबाज़ अली, नसीम राजपूत, यूसुफ अंसारी, सरताज चौधरी, सोनम रानी, सागर रस्तोगी, निशांत चौधरी, मगन शर्मा, वासु चौधरी, फरहान चौधरी, हिमांशु पंडित, करण शर्मा, विकास शर्मा, मुनेश शर्मा एवं वासु काजला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया तथा जनपद के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचकर विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने का भरोसा दिलाया।