नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा नृत्य करती ज्ञान निकेतन सोसायटी की महिलाएं
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित ज्ञान निकेतन सोसायटी में बुधवार को नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं ने उत्साह और भक्ति के साथ उत्सव मनाया। सोसायटी की समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता शेरावाली की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने माता रानी के भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य किया। भक्ति और उत्साह से भरे माहौल में सभी ने मिलकर नवरात्रि पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के आयोजन में दिव्या चौहान, पल्लवी त्रिपाठी, राशि कंबल और मनीषा राणा का सहयोग रहा। आयोजन के समापन पर भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
ANN ( एक कदम सच की ओर... )
हम सभी दर्शकों का ANN वेबसाइट पर स्वागत करते हैं यहां हम आपको देश दुनिया की ताजा खबरें गहन विशेषण, राजनीति, अर्थव्यवस्था, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की विश्वसनीय जानकारी हिंदी में प्रदान करते हैं भारत स्थित उत्तर प्रदेश के मेरठ से संचालित यह चैनल वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मूर्ति आचार्य द्वारा प्रसारित किया जा रहा है जिन्हें पत्रकारिता जगत में लगभग 35 वर्षों का अनुभव प्राप्त है जिन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा,दैनिक जनवाणी, चैनल 24 जैसे हिंदी अखबारों एवं डिजिटल न्यूज़ चैनलों में वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है हमारा उद्देश्य निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना है चैनल को दैनिक अपडेट्स, विशेष रिपोर्ट्स, इंटरव्यू और लाइव डिबेट के लिए सब्सक्राइब करें।