लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर थानों के उपनिरीक्षकों को निर्देश देते एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले
एसपी सिटी ने लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, कोतवाली और देहली गेट थानों का अर्दली रूम लेकर जांच की प्रगति परखी
मेरठ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने शुक्रवार को थाना लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, कोतवाली और देहली गेट के उपनिरीक्षकों का अर्दली रूम (ओआर) आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न मामलों में चल रही विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, साक्ष्य संकलन तथा दर्ज अभियोगों में प्रभावी वैधानिक कार्रवाई पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक नगर ने उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे विवेचना के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करें।
उन्हें लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और विवेचनात्मक कार्यवाही में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश भी दिए गए। अर्दली रूम का उद्देश्य विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा कर उनके निस्तारण में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा।