संविधान दिवस पर मेरठ पुलिस ने ली संवैधानिक कर्तव्यों की शपथ
मेरठ, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित आदर्शों, संवैधानिक मूल्यों एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व की भावना का सम्मान करने का संकल्प लिया। साथ ही संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।