दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक समाज के धर्मगुरुओं से किया संवाद
लखनऊ, 26 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अल्पसंख्यक समाज के धर्मगुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज के हितों, आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। सामाजिक संपर्क अभियान के माध्यम से आपसी संवाद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी सहित विभिन्न जनपदों से आए धर्मगुरु, सामाजिक प्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।