रोटरी क्लब मेरठ की मंडलाध्यक्ष आधिकारिक सभा गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न
डलाध्यक्ष पायल गौड़ ने बालिका शिक्षा और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना कर क्लब को बताया प्रेरणास्रोत
मेरठ। ANN
रोटरी क्लब मेरठ की मंडलाध्यक्ष आधिकारिक सभा (ऑफिशियल क्लब विजिट) गुरुवार को आईएमए सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3100 की मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पायल गौड़ एवं रोटेरियन सागर शर्मा उपस्थित रहे।
सभा का विधिवत शुभारंभ सार्जेंट एट आर्म्स पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सतीश चंद्र शर्मा द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा एवं मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पायल गौड़ को कॉलर पहनाकर किया गया। इसके पश्चात विश्व शांति की कामना के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। वंदे मातरम के सामूहिक गायन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा, सचिव रोटेरियन मनोज सिंघल, रोटेरियन शशि शर्मा एवं रोटेरियन प्रियंका सिंघल ने मंडल के विशिष्ट अतिथियों और विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिव मनोज सिंघल ने क्लब की अर्धवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आयोजित सभाओं, सामाजिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पायल गौड़ ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब मेरठ द्वारा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब मेरठ अपने विशाल स्वरूप, अनुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। क्लब द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प अन्य रोटरी क्लबों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समारोह के दौरान अध्यक्ष संजय शर्मा एवं सचिव मनोज सिंघल ने मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ और रोटेरियन सागर शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटेरियंस एवं एन्स के लिए समयबद्धता पुरस्कारों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय कुमार, आकाश जैन, विशाल शर्मा, जेपी गुप्ता, डॉ. आलोक, संजय मित्तल, तृप्ति मित्तल, रोटेरियन आनंद सिंघल, तेजपाल गुप्ता, रविकांत, राजीव शर्मा, नितिन गोयल, कल्पना वाजपेयी, शशि शर्मा, प्रियंका सिंघल एवं कुसुम बंसल सहित क्लब के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सचिव मनोज सिंघल ने आगामी सभाओं की रूपरेखा साझा की। राष्ट्रगान के साथ अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभा के समापन की घोषणा की। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं सदस्यों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया।