हिन्दी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में हिन्दी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग को लेकर किया जागरूक
न्यायिक कार्यों में सरल एवं स्पष्ट हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया गया जोर
मेरठ । माननीय जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर, मेरठ में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, उसके महत्व तथा न्यायिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
न्यायिक अधिकारियों ने हिन्दी के महत्व पर रखे विचार
संगोष्ठी में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने हिन्दी भाषा के महत्व, न्यायिक कार्यों में हिन्दी के प्रयोग तथा राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी केवल जनसामान्य के बीच संवाद का माध्यम ही नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए अधिक सुगम और सुलभ बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। न्यायिक कार्यों में सरल, सहज और स्पष्ट हिन्दी के प्रयोग से आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया एवं उससे संबंधित जानकारी को समझने में सुविधा मिल सकती है।
न्यायिक प्रक्रिया को आमजन के लिए सुगम बनाने पर जोर
संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों को आम नागरिकों तक सरल भाषा में पहुंचाना आवश्यक है। हिन्दी के प्रभावी और स्पष्ट प्रयोग से न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी को अधिक व्यापक स्तर पर समझने में सहायता मिल सकती है। वक्ताओं ने हिन्दी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिन्दी के प्रति सम्मान के साथ-साथ दैनिक एवं न्यायिक कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
हिन्दी के प्रति सम्मान और प्रयोग का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान हिन्दी भाषा के महत्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को हिन्दी के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी के अंत में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों में इसके प्रभावी एवं अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प व्यक्त किया गया।