भाकियू भानु ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर कार्यकर्ताओं से की अपील
भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे जिला बिजनौर सहसपुर देहात में युवा मंडल अध्यक्ष शारिक मालिक के निवास पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं संगठन समीक्षा प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर प्रधान जी तथा राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष भाग सिंह जी,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर निर्दोष गुर्जर जी, बिजनौर जिला अध्यक्ष अचल शर्मा,जिला प्रभारी बिजनौर विनोद कुमार,युवा जिला अध्यक्ष विकुल चौधरी, जी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर किसान, मजदूर और नौजवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर मंथन होगा।
कार्यक्रम में जनपद बिजनौर की भारतीय किसान यूनियन (भानु) की समस्त ब्लॉक ,तहसील , जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
स्थान: जिला बिजनौर सहसपुर अब्दुल्ला मैरिज हॉल पेट्रोल पम्प के पास
दिनांक: 27 सितंबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 10:00 बजे
भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिंदाबाद 🚜✊
किसान–मजदूर–नौजवान एकता जिंदाबाद।
फरहाज़ पठान
मीडिया प्रभारी एवं युवा प्रदेश महासचिव( उत्तर प्रदेश)
भारतीय किसान यूनियन भानु