देविंदर चौधरी (मध्य में) को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेशभर में किसानों के बीच संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
देवेंद्र चौधरी के आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर भी आपसी चर्चा हुई।
ये रहे मौजूद
शिष्टाचार भेंट के दौरान किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, रवि पूनिया, मुदित विहान, मुदित शर्मा, विक्रांत अहलावत, विनीत विहान, नवनीत खरे, संदीप विहान, ओमेंद्र चौधरी खुर्द सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने देवेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।