सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। ANN उत्तर प्रदेश में शासन ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
शासन ने वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त बदल दिए हैं। इसके अलावा लखनऊ और बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर पुलिस परिक्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और जे. रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं, अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद और मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल को अयोध्या भेजा गया है। तीन आईपीएस अधिकारियों के पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों की पूरी सूची
1. मोहित अग्रवाल (1997 बैच) – पुलिस आयुक्त वाराणसी से पुलिस आयुक्त प्रयागराज।
2. पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) – पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
3. रमित शर्मा (1999 बैच) – अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन से अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन।
4. लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) – पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त गाजियाबाद।
5. प्रवीण कुमार (2001 बैच) – अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन।
6. जे. रविन्दर गौड़ (2005 बैच) – पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर।
7. किरण एस. (2008 बैच) – पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त वाराणसी।
8. प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र।
9. अभिषेक सिंह (2011 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र।
10. शैलेश कुमार पाण्डेय (2011 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र।
11. आशीष तिवारी (2012 बैच) – पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र।
12. डॉ. गौरव ग्रोवर (2013 बैच) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद।
13. सुनीति (2013 बैच) – पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ।
14. आकाश तोमर (2013 बैच) – सेनानायक आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद।
15. अमित कुमार प्रथम (2013 बैच) – सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू, लखनऊ।
16. नरेंद्र कुमार सिंह (2013 बैच) – सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से पुलिस अधीक्षक पीटीसी, सीतापुर।
17. डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (2013 बैच) – सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ।
18. त्रिभुवन सिंह (2013 बैच) – सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से पुलिस अधीक्षक जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ।
19. राजेश कुमार श्रीवास्तव (2013 बैच) – सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के अतिरिक्त प्रभार से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ।
20. सुशील कुमार शुक्ला (2013 बैच) – सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक पीटीएस, गोरखपुर।
21. अजीत कुमार सिन्हा (2013 बैच) – सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी से पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ।
22. दिनेश त्रिपाठी (2013 बैच) – पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज।
23. सतपाल (2015 बैच) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या।
24. कुलदीप सिंह गुनावत (2017 बैच) – पुलिस उपायुक्त प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर।
25. प्रीति यादव (2019 बैच) – पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा।
26. पुनीत द्विवेदी (2020 बैच) – लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर हुआ पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद बनाया गया।
27. नीतू (2020 बैच) – वाराणसी से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया।
28. अमित कुमावत (2020 बैच) – लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में हुआ पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया।
शासन के इस व्यापक फेरबदल से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट, जोन, परिक्षेत्रों और जनपदों के पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही पीएसी, अभिसूचना, रेलवे पुलिस, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और कारागार प्रशासन में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।