यातायात, पार्किंग, अग्नि एवं बजारों की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से वार्ता करते एसएससी बीबी जीटीएस मूर्ति
मेरठ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने 31 अक्टूबर को जनपद के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों के दौरान लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान यातायात प्रबंधन, बाजारों में अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अग्नि सुरक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से सुझाव भी लिए और उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
एसएसपी ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस तथा व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक में बाजारों की व्यवस्था को लेकर प्रभावी समन्वय पर बल दिया गया, ताकि त्योहारों के दौरान व्यापारियों और आम लोगों को सुविधा मिल सके।